UP Family Id एक परिवार एक पहचान : आर्थिक, सामाजिक उन्नति का द्वार

Join Whatsapp Group
Join Telegram channel

उत्तर प्रदेश परिवार पहचान पत्र (UP Family ID) उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी एक सरकारी पहचान पत्र है जो राज्य के सभी परिवारों के लिये आवश्यक है। इस आई. डी. में परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है, जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, आधार संख्या, शैक्षिक योग्यता और रोजगार की स्थिति। भविष्य में परिवार की संपत्ति और आय की जानकारी भी शामिल की जा सकती है। परिवार पहचान पत्र धारक विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। उन्हें अपने दस्तावेजों को बार-बार जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनकी जानकारी पहले से ही इस आई.डी. में दर्ज होगी।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको UP Family Id के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी देंगे और आपको यह बताएंगे कि यूपी फैमिली आईडी क्या है, इसके लिये पात्रता क्या है, कौन- कौन से दस्तावेज आवश्यक है, इसके पिछे सरकार का उद्देश्य क्या है, इसको कैसे बनवाये और उपयोग कैसे करें इत्यादि।

Table of Contents

UP Family Id क्या है?

फैमिली आईडी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त एक विशिष्ट (Specific) और अद्वितीय (Unique) पहचान पत्र है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के सभी परिवारों के लिये अनिवार्य है। यूपी फैमिली आईडी 12 अंको की एक अनूठी पहचान संख्या है । यह संख्या परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक ही होती है। अर्थात एक ही फैमिली आई.डी. संख्या परिवार के सभी सदस्यों के लिए वैध होगी। उत्तर प्रदेश राज्य के जिस परिवार के पास राशन कार्ड है, उनका राशन कार्ड नंबर ही फमिली आई.डी. है। जो परिवार राशन कार्ड धारक नहीं हैं, वे स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को आनलईन पोर्टल पर आवेदन करके फैमिली आईडी प्राप्त करेंगे।

UP Family ID में परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, आधार संख्या, शैक्षिक योग्यता और रोजगार की स्थिति शामिल होती है। इसमें परिवार की संपत्ति और आय की जानकारी भी शामिल हो सकती है।

योजना का तालिकावत प्रदर्शन (Highlights)

योजना का नामUP Family Id- एक परिवार एक पहचान
विस्तार क्षेत्रसमस्त उत्तर प्रदेश
लागू तिथिवर्ष 2023
उद्देश्यराज्य के प्रत्येक परिवार को एक आई.डी. उपलब्ध कराना।
लाभएकीकृट डाटाबेस के आधार पर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को उपलब्ध कराना।
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी
आवेदन प्रक्रियाआनलाईन
आधिकारिक वेबसाईटउपलब्ध है।

यूपी फैमिली आईडी उद्देश्य

यूपी फैमिली आई.डी. का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और सेवाओं तक आम आदमी की पहुंच को आसान बनाना और सरकारी सेवाओं के वितरण को अधिक कुशल तथा पारदर्शी बनाना है।

UP Family ID के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:

  • परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक ही पहचान पत्र उपलब्ध कराना।
  • सरकार द्वारा लागू की गयी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए लाभार्थी की पहुंच और ऑनलाइन आवेदन को सुगम और सरल बनाना।
  • दस्तावेजों को बार-बार जमा करने से छुटकारा दिलाना क्योंकि Family ID में आवश्यक सूचनाएं पहले से ही दर्ज रहती है।
  • राज्य सरकार द्वारा Family ID में संग्रहीत डाटा या सूचना का उपयोग करके, परिवारों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करना।
  • इस तरह के एकीकृत डाटा के विश्लेषण से सरकार को लक्षित तरीके से सेवाएं प्रदान करने में आसानी होगी।
  • सरकारी योजनाओं और सेवाओं का वितरण अधिक कुशल ,पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से लाभार्थी तक पहुचाना।
  • परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समग्र प्रयास करना।
  • लाभार्थीयों तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहुंच को आसान बनाना।

UP Family ID की विशेषताएं

UP Family ID की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • यह एक 12-अंकीय अद्वितीय संख्या है जो परिवार के सभी सदस्यों के लिये एक ही होती है।
  • यह परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी का एक एकीकृत डेटाबेस है।
  • यह परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का आसानी से लाभ प्राप्त करने में मदद करती है।
  • यह सरकारी सेवाओं के वितरण को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाता है।
  • यह परिवारों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उन्हें लक्षित तरीके से सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है।
  • UP Family ID भारत में अपनी तरह का पहला सरकारी पहचान पत्र है। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
  • विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए अलग- अलग आवेदन करने से छुटकारा मिलता है। फैमिली आईडी से एकल आवेदन प्रक्रिया संभव है।

UP Family Id से लाभ

उत्तर प्रदेश परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) के निम्नलिखित लाभ हैं:

1- सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसान पहुंच

UP Family ID धारक सरकार द्वारा लागू की गयी विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी अर्हता की जांच भी कर सकते हैं। दस्तावेजों को बार-बार जमा करने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि उनकी जानकारी पहले से ही Family ID में दर्ज रहती है। जिससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक लाभार्थी परिवार की पहुंच आसान हो जाती है

2-सरकारी सेवाओं का समय पर और कुशल वितरण

राज्य सरकार Family ID में संग्रहीत डाटा का उपयोग करके, परिवारों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकती है। इस तरह के एकीकृत डाटा के विश्लेषण से सरकार को लक्षित तरीके से सेवाएं प्रदान करने में आसानी होगी। परिणमस्वरुप सरकारी योजनाओं और सेवाओं का वितरण अधिक कुशल ,पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होगा।

3- विभिन्न सरकारी विभागों के बीच डेटा शेयरिंग

UP Family Id एक एकीकृत डेटाबेस है जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है। इससे विभिन्न सरकारी विभागों के बीच डेटा शेयरिंग आसान हो जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं के वितरण में और अधिक सुधार होगा।

4- सरकारी योजनाओं और सेवाओं की बेहतर लक्षित डिलीवरी

राज्य सरकार को फैमिली आईडी में संग्रहीत सूचनाओं का उपयोग करके परिवारों की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं और कार्यक्रम बनाने में मदद मिलेगी। जैसे बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने में आसानी होगी जिससे, लाभार्थी परिवार का जीवन स्तर और बेहतर होगा।

5- सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच में पारदर्शिता और जवाबदेही

UP Family Id के उपयोग से सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा है।

इसके अलावा, UP Family Id विभिन्न अन्य लाभ भी प्रदान करता है, जैसे:

  • UP Family ID का उपयोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने, राशन कार्ड प्राप्त करने, पासपोर्ट बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और आयकर रिटर्न दाखिल करने जैसी विभिन्न सरकारी सेवाओं का उचित लाभ प्राप्त के लिए किया जा सकता है।
  • UP Family ID का उपयोग परिवार के सदस्यों की शैक्षिक योग्यता और रोजगार की स्थिति को प्रमाणित करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • UP Family ID का उपयोग परिवार के सदस्यों के लिए बैंक खाता खोलने और लोन लेने के लिए भी किया जा सकता है।

UP Family ID के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश राज्य के सभी मूल निवासी परिवार।
  • जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उनका राशन कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी है।
  • राशन कार्ड धारक परिवार को आवेदन करने की आवश्यकता नही है, केवल उन्हे अपने ई-केवाईसी के द्वारा फैमिली आईडी प्रमाणपत्र को डाउनलोड करके अपने पास रख लेना है।
  • जिस परिवार के पास राशनकार्ड नही है , उन्हे फैमिली आईडी के लिये आवेदन करना आवश्यक है।

UP Family ID के लिए आवश्यक दस्तावेज

UP Family ID के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • परिवार के सभी प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (आवश्यक नही)
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
  • हर सदस्य का आधार पंजीकृत मोबाईल

फैमिली आई.डी. पंजीकरण करते आवश्यक सावधानियां

  • रजिस्ट्र्रेशन करते समय परिवार के हर एक सदस्य का आधार कार्ड अनिवार्य रुप से होना चहिये।
  • परिवार पंजीकरण के लिये सभी सदस्‍यों का मोबाइल OTP के माध्‍यम से e-KYC सत्यापन किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिये जरुरी है कि सभी सदस्‍यों के आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक होना जरुरी है।
  • ऐसा कोई व्‍यक्ति जो पहले से ही किसी अन्य परिवार में जुड़े हैं, उन्‍हें दुबारा नही जोड़ा जा सकता है।
  • रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया में आवश्यक सूचनाएं पूर्णत: सही तरीके से दर्ज होना चाहिये, जिससे कि सत्‍यापन और अनुमोदन प्रक्रिया को आसानी से किया जा सके।

UP Family ID के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

UP Family ID के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

UP Family ID के लिए पंजीकरण प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. सबसे पहले, आपको UP Family ID के आधिकारिक पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर जाना होगा।
  2. उपर दाई दिये गये Registration टैब पर क्लिक करे।
  3. पंजीकरण निर्देशों को पढ़े और नाम तथा आधार रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर दर्ज करे।
  4. Send OTP बटन पर क्लिक करे।
  5. OTP और कैप्चा कोड़ दर्ज करके सबमिट बटन पर करते ही Registration Successful का संदेश आ जाता हैं।
  6. अब आपको Sign In टैब पर क्लिक करना है।
  7. आधार रजिस्टर्ड मोबाईल के ओटीपी सत्यापन के द्वारा लाग इन करना है ।
  8. लाग इन करने के बाद आवेदक का आधार KYC पूरा करना होता है।
  9. आवेदक का विवरण दर्ज करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का केवाईसी प्रक्रिया पूरा करे।
  10. अब आपकी फैमिली आई.डी. बनकर तैयार है।

हेल्पडेस्क (Helpdesk)

आधिकारिक वेबसाईटयहां क्लिक करें
विभागयोजना विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
पतापाचवाँ तल, योजना भवन लखनऊ उत्तर प्रदेश- 226001
होम पेजयहां क्लिक करें

समापन ( Conclusion)

UP Family ID उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य के सभी परिवारों को लाभान्वित करेगी। यह योजना परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने में मदद करेगी और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान देगी।इस आर्टिकल में यूपी फैमिली आईडी के संपूर्ण विवरण को प्रस्तुत करने का यथा संभव प्रयास किया है , आशा है आप इस जानकारी को पढ़कर अवश्य लाभांवित हुये होंगे और दुसरों को भी लाभांवित कर पायेंगे। अंत तक इस जानकारी युक्त लेख को पढ़ने के लिये बहुत – बहुत धन्यवाद।

सामान्य प्रश्नोत्तर (FAQ)

UP Family ID क्या है?

Ans: फैमिली आईडी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त १२ अंकीय एक विशिष्ट (Specific) और अद्वितीय (Unique) पहचान पत्र है।

Q. : फैमिली आईडी आवश्यक क्यों है?

Ans: सरकारी योजनाओं में पात्रता निर्धारित करने के लिये तथा वंचित लाभार्थियों को लाभ देने के लिये फैमिली आईडी आवश्यक है।

Q. : अगर मेरे पास राशन कार्ड नही है तो फमिली आई. डी. कैसे प्राप्त करू ?

Ans: इसके लिये आपको पंजीकरण करने और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने की आवश्यकता है।

Q. : क्या एकल सदस्य भी फैमिली आईडी के लिये आवेदन कर सकते है?

Ans: हाँ एकल सदस्य भी फैमिली आईडी के लिये आवेदन कर सकते है।

Q. : मेरे आधार से जुड़ा मोबाईल नंबर सक्रिय नही है तो क्या मेरी फैमिली आईडी बन सकती है?

Ans: अपने आधार से कोई मोबाईल नंबर सक्रिय करवाने के बाद ही फैमिली आईडी बनवा सकते है।

यह भी पढ़े

शब्दावली (Terminology)

डाटाबेस (Database): उपयोगी सूचनाओं या डाटा एक जगह क्रमबद्ध संग्रह जहां से आवश्यकतानुसार प्राप्त किया जा सके, विश्लेषण और सुधार किया जा सके डाटाबेस कहलाता है।

Share this

Leave a Comment